पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मसानजोड़ थाना के धाजापाड़ा के पहाड़िया टोला में सोमवार की रात जूबेल नामक युवक ने अपनी प|ी सीमा पूजहर (18 वर्ष) की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शव को घर में ही दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदना शुरू किया पर पत्थर निकल जाने पर पकड़ा जाने के भय से गांव से फरार हो गया। गांव के लोगों ने अंतिम सोमवार को दोनों पति-प|ी को खाट पर बैठे हुए देखा था। पहाड़िया महिला का शव घर में खाट पर पड़ा-पड़ा सड़ता रहा। घटना के तीन दिनों बाद गुरूवार को जब महिला का पिता अपने घर पहुंचा तो उसे बेटी की सड़ी-गली लाश दिखायी पड़ी। मसानजोर थाना पुलिस ने पिता सुकू पूजहर के बयान पर जूबेल के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर हत्यारे पति की तलाश शुरू कर दी है। सुकू पूजहर की सूचना पर मसानजोड़ के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने गुरुवार के 11ः00 बजे घर से महिला की सड़ी-गली लाश बरामद किया है जिसका जीभ बाहर निकला हुआ था और शव में कीड़े लग गये थे। इंस्पेक्टर संजय कुमार सुमन ने भी शव एवं घटनास्थल का मुआयना किया है। थाना प्रभारी ने बताया हैं कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि तीन से चार दिनों पूर्व गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी है। मृतक के पति के खिलाफ मामला दर्ज उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पति के गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

खबरें और भी हैं...