तोरपा| गांधीनगर तोरपा में बुधवार को कलश यात्रा के साथ ही गणेश पूजा महोत्सव आरंभ हुआ। महोत्सव के दौरान गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों जिप सदस्य जयमंगल गुड़िया, उप मुखिया राधेश्याम भगत, अभिषेक राय व दीपक तिग्गा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद समिति की अगुवाई में 101 कलश के साथ महिलाएं कलश लेकर गांधी नगर स्थित बने भव्य पंडाल से निकलकर मेन रोड, कर्रा मोड़ होते हुए छठ नदी तक गईं। छठ घाट पर पुरोहित कृष्णा पाढ़ी की अगुवाई में विधि-विधान से पवित्र कलश में जलभर कर छोटी-छोटी बच्ची व महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं। पूजन के बाद अभिषेक, विशेष शृंगार, ध्वजा पूजन, संध्या महाआरती व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति के जगदेव नायक, राजेश नायक, सुदर्शन नायक, राजकुमार नायक, गजाधर नायक, सुकरा लोहरा, संदीप लोहरा, सुदर्शन नायक, टिंकू नायक, हीरा नायक, सूरज नायक, गौरी नायक, बीरू नायक, विशाल नायक, उमेश आदि ने सहयोग किया।