पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News 11 Women Of Bal Mitra Village Karhariya And Kushana Honored

बाल मित्र ग्राम करहरिया व कुशहना की 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेघातरी पंचायत भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मौके पर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। वहीं फाउंडेशन की ओर से बाल मित्र ग्राम करहरिया व कुशहना की 11 महिलाओं को सम्मानित कियागया। मौके पर मेघातरी पंचायत की मुखिया जिके देवी ने कहा कि महिलाओं को हर कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की पहल से बच्चो व महिलाओं में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानित किया जाना गौरव की बात है।

वहीं मो. ग्यासउद्दीन, समाजसेवी मिथिलेश सिन्हा ने कहा कि महिलाओं का जहां सम्मान होता है वहीं लक्ष्मी का वास होता है। फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान के बिना समाज में बदलाव करना बेईमानी है। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें सलेहा खातुन, झमिया देवी, चमनी देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, पूनम देवी, दुलारी देवी, देवंती देवी, बेबी देवी, कविता सिन्हा, राबिया खातुन, जीके देवी, सरस्वती देवी, राखी कुमारी, आरती कुमारी व मधु कुमारी के नाम शामिल है। मौके पर समाजसेवी मिथिलेश सिन्हा, सुलतान अहमद, शिवनारायण राम, लखन सिंह, मुन्ना सिंह, साकिब रजा, राजू कुमार, कृष्णा पासवान सहित अन्य लाेग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...