- Hindi News
- National
- Hunterganj News 2 People Seriously Injured In Dispute In Matka Burst Program Refer
मटका फोड़ कार्यक्रम में हुए विवाद में 2 लोग गंभीर घायल, रेफर
हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली पंचायत अंतर्गत पांती गांव में बुधवार की देर शाम मटका फोड़ कार्यक्रम में मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो को गया रेफर कर दिया गया। एक का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति पाती गांव निवासी बलेसर यादव एवं उसका पुत्र संजय यादव है। जबकि एक बलेसर यादव का भाई जमुना यादव भी मारपीट के दौरान घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मटका फोड़ने को लेकर ब्रह्मदेव यादव एवं अवधेश यादव के परिजनों के साथ विवाद हो गया था। जिसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था। जबकि घायल पक्ष एवं मारपीट में शामिल लोगों में 7 बजे शाम के बाद पुनः एक बार फिर जो तू- तू मैं - मैं हो गया और मारपीट में बदल गया। जिसमें उक्त लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।