पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News 20 Year Record Broken In March 27 Mm Rain Maximum 80 Mm In Mayurahund

मार्च में 20 सालों का रिकाॅर्ड टूटा, 27 मिमी बारिश... सबसे ज्यादा 80 मिमी मयूरहंड में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बीते रात से गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई है । इसके कारण मार्च महीने में पिछले 20 सालाें का रिकाॅर्ड टूट गया है। इस महीने अबतक रिकाॅर्ड 39.9 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले कोई भी साल मार्च महीने में इतना बारिश नहीं हुई है। अधिकतम 20.4 मिमी बारिश का रिकाॅर्ड है। यह रिकाॅर्ड वर्ष 2014 का है। पिछले रात से जिस तरह बारिश हुई, इस तरह की बारिश बरसात के आषाढ़ महीने में हुआ करती है। पिछले रात करीब दो बजे से लगातार 12 घंटे तक बारिश हुई। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद बारिश थमी।

इस बीच हुई लगातार बारिश से पूरी तरह आम जनजीवन थम सा गया था। बारिश के कारण लोग दोपहर दो बजे तक घरों में ही दुबके रहे। बारिश थमने के बाद ही लोग घरों से निकले। सरकारी संस्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों में सिर्फ अधिकारी व कर्मी ही नजर आए। बारिश के कारण रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में बारिश पिछले 12 मार्च को बूंदाबादी से शुरू हुई। 13 मार्च को बारिश में कुछ तेजी आई। इस दिन जिले भर में 11.43 मिमी बारिश हुई । सबसे अधिक बारिश मयूरहंड प्रखंड में हुई। उस दिन इस प्रखंड में 80 मिमी बारिश हुई। इसके बाद रात दो बजे से जमकर बारिश होने लगी, जो शनिवार की दोपहर दो बजे थमी। इसके बाद भी रह- रह कर बारिश हो रही है। इस बीच शनिवार को 27 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अब भी आसमान में बादल छाए हुए है। रह - रह कर बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है । इससे एकबार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है । बारिश के कारण गेहूं, चना, सरसों आदि फसलों काे काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...