पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ कैंप में 50 जवानों ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | सीअारपीएफ-190 बटालियन के मुख्यालय कैंप में गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीअारपीएफ के स्थापना के 81वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था । शिविर का उद्घाटन के वाहिनी के कमांडेंट पीके बासन ने किया। सबसे पहले कमांडेंट पीके बासन ने रक्तदान किया । इसके बाद सीअारपीएफ के 50 जवानों ने बारी-बारी से रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट पीके बासन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा बड़ा दान नहीं होता है। सीअारपीएफ का उद्देश्य ही लोगों का सेवा करना है। जवानों के द्वारा किए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है । उन्होंने रक्तदान करने वाले जवानों की हौसला अफजाई की। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, उप कमांडेंट राजेश कुमार राय, गणेश दत्ता के अलावा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष स्नेह राज, टेक्नीशियन मो. इम्तियाज आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...