पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaynagar News A Civilized Progressive Society Will Be Formed With The Support Of Women Annapurna

नारी के सहयोग से बनेगा सभ्य-प्रगतिशील समाज : अन्नपूर्णा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड राज्य कामकाजी महिला समाज की ओर से रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जयप्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर सांसद अनपूर्णा देवी ने कहा कि नारी सहयोग से ही सभ्य एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण हो सकता है। भारतीय संस्कृति में नारी को सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, किंतु वर्तमान में जो हालात देखा जा रहा है उसमें नारी का हर जगह अपमान हो रहा है। यह चिंताजनक की बात है। हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किया जाए इस पर लोगों के विचार करने की आवश्यकता है। वही विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सभी को मां बहू चाहिए परंतु बेटी नही चाहिए, बेटी रहेगी तभी लोगो को मां और बहू मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मां के रूप में नारी धरती पर अपने सबसे पवित्रतक रूप माता यानी जननी में है। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तभी हम सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं । कार्यक्रम को मुखिया अर्चना कुमारी, अशोक यादव, पंसस महावीर यादव, वीरेंद्र मोदी, केदारनाथ यादव, रामजी यादव, पूर्व मुखिया महेश साव, हिरामन मिस्त्री,कन्हाई चंद्र यादव, सुधीर सिंह, अर्जुन चौधरी आदि प्रमिला वर्णमाला ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के पूर्व आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सहित इन महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वही विद्यालय के छात्र छात्राओं ने महिलाओं को सम्मान देने, दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने पर आधारित नाटक, नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर सशक्त समाज निर्माण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसदअनपूर्णा देवी ने झारखंड राज्य कामकाजी महिला समाज के संयोजक सोनिया देवी को इस तरह कार्यक्रम किए जाने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सोनिया देवी ने की। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष सरिता रानी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, पूनम कुमारी, शीला देवी, अनुपमा देवी, ठाकुर विक्रम सिंह, सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...