पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News A Minor Was Not Arrested For Driving Away Family Members Met Sp

नाबालिग को भगाने का अारोपी नहीं पकड़ाया, परिजन एसपी से मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटांड की एक नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर सूचना अधिकार मंच के आरके वसंत ने लड़की की मां व भाई के साथ एसपी से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। मौके पर परिजनों ने बताया कि नाबालिग 9 दिसंबर 2019 से लापता है। इस संबंध में डाेमचांच थाना कांड संख्या 99/19 दर्ज कराया गया है। एफआईआर में रवि राणा का नाम रहने के बावजूद भी उसका नाम एफआईआर से हटाकर अज्ञात व्यक्ति लिखा गया है। परिजनों ने बताया कि लड़की के गायब होने के एक सप्ताह पूर्व से ही रवि राणा द्वारा लड़की को भगा ले जाने की धमकी दी जा रही थी। वहीं मामले में डोमचांच पुलिस द्वारा कार्रवाई नही की जा रही है। एसपी ने केस फाइल का अवलोकन कर मौजूद पदाधिकारियों को शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर लड़की की बरामदगी का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं...