जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यालय में एक सादे समारोह आयोजित कर देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती मनाई गई। मौके पर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं कांग्रेस जनाें ने 1974 युद्ध के पराक्रमी योद्धा परमवीर अलबर्ट एक्का के जयंती पर भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ने कहा कि सादगी के प्रति डाॅ. प्रसाद को एकीकृत भारत के निर्माण सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में हम कांग्रेस आज याद कर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश के महान विभूतियों के बताए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव संजय सेठ, युवा नेता सईद नसीम, गणेश स्वर्णकार, सचिव सुबोध कुमार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सच्चिदानंद कुमार, प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, विजय सिंह, अनिल यादव, केदार राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।