- Hindi News
- National
- Kodarma News After The Assurance Of The Executive Officer The Fast Of Ward Councilor Ended
कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन के बाद वार्ड पार्षद का अनशन समाप्त
नगर पर्षद वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी ने नगर पर्षद में व्याप्त अनियमितता व बिना निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वार्ड सीमांकन में फेर बदल करने सहित दस सूत्री मांगो को लेकर नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष अनशन गुरूवार की रात 8 बजे कार्यपालक पदाधिकारी, नप उपाध्यक्ष व कुछ वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में समझौते के बाद समाप्त कर दिया गया। वार्ड पार्षद मोदी व नप के अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच वार्ड नंबर 23 व 24 के बीच सीमांकन संबंधित विवाद में पूर्व के चुनाव में जो क्षेत्र वार्ड संख्या 23 में था वहीं क्षेत्र इस चुनाव में भी बना रहेगा और सीमा में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। वहीं एलईडी लाईट अधिष्ठापन में वार्ड नंबर 21, 22 व 23 में प्राथमिकता के आधार पर संवेदक को लाईट लगाने के लिए निर्देशित करने, नाली निर्माण योजना का कार्य एक सप्ताह के अंदर कराने का अाश्वासन दिया गया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया। मौके पर वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी के अलावा भाजपा नेता मानिक चंद सेठ, वार्ड पार्षद शमीम आलम, नीरज कर्ण व दिलीप वर्मा मौज्ूद थे।