पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटौती को लेकर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री से मिलीं अन्नपूर्णा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | सांसद अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह से दिल्ली में शुक्रवार को मुलाकात कर डीवीसी द्वारा कमांड एरिया में की जा रही बिजली कटौती से हो रही लोगों की परेशानी से अवगत कराया। सांसद ने केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री सिंह को बताया कि डीवीसी की ओर से झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह सहित कमांड एरिया में आने वाले शहरों की बिजली काट दी जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उर्जा राज्य मंत्री ने सांसद की बात सुनकर कहा कि वैसे यह मामला राज्य का है, लेकिन वे अपने स्तर से इस मामले पर डीवीसी से रिपोर्ट तलब करेंगे और कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। सांसद ने डीवीसी तिलैया उच्च विद्यालय का निजीकरण का भी मामला रखा। उर्जा राज्य मंत्री ने शीघ्र केंद्रीय उर्जा सचिव से इस बिंदु पर बात कर इस विद्यालय को निजी हाथों में नहीं देने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं...