शारदा विद्या मंदिर का वार्षिक महोत्सव 15 को
जयनगर| शारदा विद्या मंदिर योगियाटील्हा का 23वां वार्षिक महोत्सव 15 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, उद्घाटनकर्ता प्रमुख जयप्रकाश राम, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी,जिप सदस्य महादेव राम, मुनिया देवी, आरएलएसवाई काॅलेज के उपाचार्य डाॅ. बीएनपी वर्णवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।