- Hindi News
- National
- Hunterganj News Application To The Victim39s Police Station On The Threat Of Killing
जान से मारने की धमकी पर पीड़ित का थाने में आवेदन
हंटरगंज | मीरपुर गांव निवासी विनोद यादव ने स्थानीय थाना में जान माल की सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया कि 7 मार्च को गांव में ही रंगरेज चौधरी के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान प्रकाश चौधरी पिता गणेश चौधरी, पवन चौधरी पिता सुरेश चौधरी के अचानक गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। ग्रामीणों की सहयोग पाकर अपना घर चला आया। पुणे उन लोगों के द्वारा मेरे घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा कि गांव छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जान से मार देने। पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई थी। जिसकी पंचायत हुई और पंचायत में माफी मांग कर छोड़ दिया। पंचायत के बाद मामला थाना तक नहीं पहुंचा।