पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर ऑडिशन का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | माहुरी समाज की ओर से आयोजित मां मथुरासिनी महोत्सव के मौके पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को ऑडिशन का आयोजन किया गया। मौके पर प्रतिभागी बच्चे सुकांक्षी, श्लोक, ध्रुव,सौम्या, तेजस्वी, आस्था,अनवी, अंशिका, प्रत्युष, सताक्षी, मुस्कान, आरनी, निष्ठा, दिव्यांश, ऋषभ, सन्नी, सान्वी, सौम्या, सेलवी, मौली, समृद्धि, अंशिका आदि प्रतिभागी बच्चो ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी, अंजना भदानी, शारिका भदानी, रीना कंधवे ने ली। उल्लेखनीय हो कि मां मथुरासिनी महोत्सव 16 मार्च से आरंभ होगा, जो तीन दिनों तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सह संस्कार केंद्र के निदेशक राजेश की देखरेख में होगा।
खबरें और भी हैं...