पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सब्जियों के साथ ठेला देकर सम्मानित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इनरव्हील ऑफ कोडरमा की ओर से महिला दिवस का आयोजन रोटरी भवन सभागार में बुधवार देर शाम हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अन्नपूर्णा देवी मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब ने सांसद के हाथों समाज के जरूरतमंद महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर सब्जियों के साथ ठेला देकर सम्मानित किया। वहीं क्लब के सदस्यों ने कोडरमा लोकसभा से पहली महिला सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी सम्मानित किया। जबकि अपने क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धियां हासिल करने वाले पांच अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमें वार्ड पार्षद पिंकी जैन, डा. नम्रता, आरवीएस की डायरेक्टर रश्मि वर्णवाल, शशि छाबड़ा व नीलम सेठी के नाम शामिल है। मौके पर सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता के जरिए आगे बढ़ रही है। वहीं डाॅ. नम्रता ने लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए कई टिप्स बताए और लोगों को जागरूक किया। आरवीएस स्कूल की डायरेक्टर रश्मि वर्णवाल ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

क्लब की अध्यक्ष रंजीता सेठ ने कहा कि समाज में प्रेरणा बनी महिलाओं को सम्मानित कर क्लब गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं अन्य वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रीतू तर्वे व कविता दारूका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीता सेठ व संचालन काजल गुप्ता ने किया। मौके पर दीपाली भदानी, मुख्ता बरहपुरिया, अमरजीत छाबड़ा, सरिता विजय, सुनीता मोदी, सिम्मी छाबड़ा, माला दारूका, प्रीति सहाय, कंचन भदानी, ज्योति पुजारा, ज्योति संघई, पिंकी खेतान, प्रीति सहाय, रो. कुमार पुजारा, महेश दारूका, सुशील छाबड़ा, सुधीर कुमार, नवीन जैन, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौज्ूद थे।

खबरें और भी हैं...