बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सरयू में किया स्नान
हंटरगंज | हंटरगंज जोरी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक जत्था शनिवार को अयोध्या स्थित सरजू नदी में स्नान कर हनुमानगढ़ी मंदिर की पूजा की। इसके बाद भगवान राम लाला का दर्शन किया। तत्पश्चात बजरंग दल के जत्था विंध्याचल के लिए प्रस्थान किया। जत्था के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान रामलला का खुले में अंतिम दर्शन है। आने वाले दिनों में भव्य मंदिर में दर्शन होगा। मंदिर निर्माण के लिए कार्य सेवा के लिए बजरंग दल को आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विंध्याचल दर्शन कर जत्था काशी विश्वनाथ होते हुए अपने अपने घर वापस लौटेगें। इस जत्था में बजरंग दल के जिला सह मंत्री राहुल जी, गोपाल सिंह, मुरारी सिंह, मुकुल गुप्ता, अवध केसरी, पूर्व जिला संयोजक मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।