मंदिर परिसर में लगी बैटरी व सोलर प्लेट की चोरी
प्रतापपुर | प्रखंड के देवी मंडप मंदिर परिसर में कुछ माह पूर्व ही दो सोलर प्लेट एवं बैटरी लाइट के साथ लगाई गई थी। यह सोलर लाइट चतरा सांसद सुनील सिंह ने लगवाई थी। गुरुवार की रात में बैटरी एवं सोलर चोरी कर ली गई। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भी दूसरे सोलर लाइट का बैटरी एवं सोलर चाेरी हुई थी। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मंदिर के आसपास के ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया कि इस तरह की घटना पहले नहीं होती थी। जब से प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है तब से ऐसी घटना घटने लगी है और सोलर बैटरी की चोरी होने लगी हैं। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर को पूरी तरह घेराबंदी की मांग की है।