पीएम आवास निर्माण को लेकर बीडीओ ने की बैठक
प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को बीडीओ यादव बैठा ने प्रखंड के पंचायत सेवकों, जेई, संबंधित कर्मचारियों, बीपीओ के साथ डिले पीएम आवास निर्माण को लेकर एक बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता बीडीओ यादव बैठा ने स्वयं किया। बैठक में पंचायत के सभी 18 पंचायतों में निर्माण करा रहे डिले आवास की अद्यतन जानकारी लिया तथा इसका पंचायत वार समीक्षा किया गया। बीडीओ यादव बैठा ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डिले आवास को मार्च के अंत तक हर हाल में पुरा कराना अनिवार्य है। इसके लिए क्यों न हमें क्षेत्र में रहना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम आवास के लाभुकों से यदि कोई बिचौलिए द्वारा ठगी करने तथा लाभुकों से पैसे मांगने की शिकायत पर उस व्यक्ति पर एफआईआर किया जाएगा। इस मौके पर बीपीओ बिनोद कुमार गुप्ता, जेई श्रवण कुमार, पंचायत सेवक अर्जुन पासवान, शंकर प्रसाद, सुरेश साव व समन्वयक मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।