पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News Blind Nights Cut Off In The Dark Due To Power Cuts In Tandwa

टंडवा में बिजली कटौती से प्रखंड वासियों को अंधेरे में कट रही रातें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टंडवा | दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बिजली कटौती के बाद 10 मार्च से टंडवा प्रखंड वासियों की रातें अंधेरे में कट रही है। टंडवा में औसतन 3 से 4 घंटे उपभोक्ताओं को बड़ी मुश्किल से बिजली दी जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं की माने तो उन तीन चार घंटों में भी लो वोल्टेज होने के कारण बिजली सिर्फ दिखावे को मिलती है। आलम यह है कि उपभोक्ताओं के जहां रातें अंधेरे में कट रही हैं वहीं लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी तरसने पड़ रहे हैं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीवीसी द्वारा बिजली कटौती किए जाने के बाद 10 मार्च को टंडवा को 4 घंटे 10 मिनट बिजली मिले, जबकि 11 मार्च को एक घंटा 20 मिनट, 12 मार्च को साढ़े चार घंटे तथा 13 मार्च को समाचार लिखे जाने तक 2 घंटे 40 मिनट विद्युत आपूर्ति की गई। बिजली की कटौती से जहां सरकारी कार्यालयों में भी व्यवधान उत्पन्न हो रही है। वहीं दवा दुकानों को भी जीवन रक्षक कई दवाओं को सुरक्षित रखने में परेशानियां हो रही है। बिजली की कटौती से त्रस्त आम जन ने सरकार से शीघ्र समस्या समाधान करने की गुहार की है।
खबरें और भी हैं...