आहर से अज्ञात का शव बरामद किया
गिद्धौर | थाना क्षेत्र के सलीमपुर किरकिरा के जमुनियां आहर में शनिवार की शाम एक तैरता हुआ शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम लागुरी व जयराम सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आहर से शव को बरामद किया। शव की पहचान विक्षिप्त के रूप में की जा रही है। जमुनिया आहर में करीब तीन से चार दिनों तक शव के डूबे रहने की अाशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक विक्षिप्त व्यक्ति इधर 10 दिनों से भटक रहा था।