पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारी बारिश मेंे अनियंत्रित हुआ बोलेरो, छात्र की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग में तुम्बी चौक के आसपास एक अनियंत्रित बोलेरो रोड किनारे एक पेड से जा टकराया। जिस दुर्घटना में परसौनी गांव के 22 वर्षीय अनु कुमार पाण्डेय की मौत इलाज के दौरान रांची मेडिका में हो गई। मृतक इटखोरी भद्रकाली महाविद्यालय के बीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। घटना शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच की है। वहीं इस दुर्घटना में बोलेरो चालक दारीदाग गांव के भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। रांची से शनिवार को मृतक का शव निवास स्थान परसौनी लाया गया। जहां तुरंत शव का परसौनी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक अनु नरचा गांव शुक्रवार रात बरात गए थे।और वहां से वे भोला यादव के बोलेरो में बैठ कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के कारण चालक अनियंत्रित होकर तुम्बी चौक स्थित रोड किनारे एक पेड़ से उनकी बोलेरो जा टकराई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां दोनों की पहचान कर घटना की जानकारी अनु के परिजनों को दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को किसी तरह इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिए। हजारीबाग से भी अनु की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिए।जंहा वे लोग अनु को रात में हीं रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराए।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में घायल भोला यादव का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...