दोनों पक्षों ने थाना में कराया मामला दर्ज
टंडवा| थाना क्षेत्र के लेंबुआ गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस बावत भुक्तभोगी महिला मोहनी देवी ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें लालू राणा, विनोद साव व राजू साव को आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि दीवार गिरने के विवाद को लेकर तीनों ने महिला तथा पति टीभर साव के साथ मारपीट किया। वहीं थाना क्षेत्र के सिसई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने थाना मे आवेदन देकर अलग अलग मामला दर्ज किया गया हैं। बताया गया कि दिलीप पांडेय व विकास पांडेय के बीच जमीनी विवाद को मामला बढ़ गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।