पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी की टेंकलोरी का दोनों चक्का चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटखोरी | पितीज उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में खड़ा पानी टैंकलोरी के दोनों टायर की चोरी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच की है। यह पानी टैंकलोरी धुन्ना पंचायत मुखिया मुकेश राम का बताया जा रहा है। इस टैंकलोरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान इस स्कूल में लाया गया था। चूंकी इस विद्यालय का चापानल खराब था। साथ ही यहां बोरिंग में लगे समर सेबल मशीन भी जला हुआ था। इस स्कूल में महोत्सव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को ठहराया गया था। पानी की व्यवस्था के लिए ही यह टैंकलोरी पुलिस ने लाई थी। चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह इस विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार दांगी ने इटखोरी थाने को दी।पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।
खबरें और भी हैं...