- Hindi News
- National
- Itkhori News Cabbage Onion Spinach Tomato Crops Destroyed Due To Continuous Rain
लगातार बारिश से गोभी, प्याज, पालक, टमाटर की फसल नष्ट
इटखोरी प्रखंड में लगातार पड़ रही आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बेमौसम बारिश से किसानों के खेतों में लगे रवि सहित साग सब्जी की फसलें भी नष्ट हो रही है। इससे किसानों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में कुछ पल के लिए लोगों को भगवान सूर्य का दर्शन हुआ। इसके बाद आसमान में काले बादल के बीच रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही, जो यह दौर यहां दिनभर जारी रहा। घुज्जीबागी के किसान भुवनेश्वर दांगी एवं बिनोद ठाकुर ने बताया कि यह आफत की बारिश है।इससे हमलोगों के खेतों में लगे रबी, गोभी, लहसुन, प्याज, पालक साग, टमाटर और करैली फसल नष्ट हो रही हैं। उन्होंने बताया कि घर का सारा पूंजी जेठुआ फसल में लगा दिए हैं। अब अगर यह फसल नहीं हुआ तो हमलोगों को बाहर पलायन करना पड़ेगा। इधर दिन भर हो रही रिमझिम बारिश से प्रखंड के कई गांव-मुहल्लों की कच्ची सड़क कीचड़मय हो गई है।