पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जो अयोग्य हैं उनके राशन कार्ड निरस्त करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विकास भवन स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी ने की। बैठक में जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद के अलावा सभी जिप सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सबसे पहले पूर्व की बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के विरूद्घ हुई कार्रवाई की समीक्षा हुई । इसके बाद आपूर्ति विभाग, बिजली व पानी की समस्या पर चर्चा हुई। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया कि वैसे लाभुक जो राशनकार्ड की आहर्ता नहीं रखते उन्हें चिन्हित कर उनके राशनकार्ड को निरस्त करें। इनके जगह पर योग्य लाभुकों का चयन कर उनका राशन कार्ड बनाए। जिले में विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति की समीक्षा हुई। विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वैसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करें जो बिजली बिल का भुगतान नही कर रहे हैं। उनसे बिजली बिल की वसूली करें। बैठक में सदस्यों ने बताया कि जिले में कुछ ऐसे उपभोक्ता है जिनके घर विद्युत कनेक्शन नही है फिर भी उन्हें बिजली बिल भेजा जा रहा है । कार्यपालक अभियंता को ऐसे मामलो की समीक्षा कर इसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीवीसी द्वारा बिजली कटौती पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा डीवीसी के साथ वार्ता किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकलने की उम्मीद है। इसके बाद उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...