पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandwara News Case Filed Against 11 People At Scst Police Station For Assault

मारपीट करने को लेकर एससीएसटी थाने में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पथलगढ़ा निवासी बादल भुइयां ने गांव के ही 11 लोगों पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट कर घर की महिलाओं के साथ दुष्कर्म का प्रयास व छिनतई करने का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला एसटी, एससी थाना कोडरमा में दर्ज किया गया है। जिनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है उनमें पथलगढ़ा निवासी सोमिर यादव, सुबोध यादव, मेघलाल यादव, सुरेश यादव, पिंटू यादव, उमेश यादव, अनिल यादव, शंकर यादव, नीतिश कुमार, दीपू यादव व अशोक यादव के नाम शामिल है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 11 मार्च की शाम 7 बजे सभी हाथ में टांगी, फरसा, तलवार, रड लेकर उनके घर आए और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए पकड़कर मारने लगे। बचाने के लिए उनकी भाभी आई तो सोमिर यादव ने फरसा से मारने की नीयत से सिर पर वार किया, जिससे माथा फट गया, इसके बाद उसके भाई शंकर भुइयां को उमेश यादव व सुरेश यादव ने टांगी से मारकर माथा फाड़ दिया। तुलसी भुइयां को अजीत यादव व पिंटू यादव तलवार से मारकर घायल कर दिया और सभी लोग घर में घुस गए तथा घर की महिला के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से साड़ी फाड़ दिया। अशोक यादव, दीपू व शंकर यादव ने मिलकर उसके गले से 30 हजार रुपए की सोने का चेन व 16 हजार के नाक का नकचन नोच लिया। लोगों ने सुनीता देवी का भी नकचन नोच लिया।

खबरें और भी हैं...