पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जान से मारने का अारोप, 6 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के नासरगंज निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय ने ग्राम माधोपुर निवासी 6 नामजद व 10 अज्ञात व्यक्तियों मामला दर्ज किया है। उन्हाेंने अपने बेटे अाैर भतीजे पर हमला करने वालाें काे नामजद बनाया है। पुत्र सौरभ पांडेय व भतीजा रोहित कुमार पांडेय, बाली महादेव शिवपुर मैदान में दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दाैरान जान मारने की नीयत से आपराधिक षड्यंत्र कर हमला कर दिया। नामजद किए गए लोगों में माधोपुर निवासी राजेंद्र पांडेय, नीतेश कुमार पंाडेय, विवेक पांडेय, चंदन यादव, राजू यादव, आकाश यादव सहित 10 अज्ञात लोगों के नाम शामिल है। आवेदन में कहा गया है कि 11 मार्च शाम 6 बजे के करीब उनके पुत्र व भतीजा मैदान में दौड़ का अभ्यास कर रहे थे।

इसी दौरान उपरोक्त लोगों द्वारा उनके पुत्र व भतीजा के साथ बेवजह मारपीट करने लगे। जब उनका पुत्र व भतीजा बचने का प्रयास किए तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा बुरी तरह से मारपीट कर घायल करने के पश्चात मंजू देवी के घर में ले जाकर बंद कर दिया गया। इस बात की सूचना पाकर अविनाश पांडेय, विकास पांडेय मोटरसाइकिल से पुत्र व भतीजा को बचाने के लिए माधोपुर के लिए रात 8.30 बजे निकले, जिसकी जानकारी उपरोक्त व्यक्तियों को हो गई। मोटरसाइकिल माधोपुर पार करके बगीचा के समीप पहुंचा कि पहले से घात लगाकर बैठे उपरोक्त लोगों ने मोटरसाइकिल रोक कर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वे सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने आवेदन के आलोक में सतगांवा कांड संख्या 16/20 भादवी की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...