पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गझंडी टोला डगडगवा निवासी रामविलास यादव ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र विक्रम कुमार यादव (20) की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र विक्रम कुमार यादव 6 मार्च की सुबह 3 बजे घर से बिना कुछ कहे निकलकर कहीं चला गया। युवक अपने साथ कोई सामान नहीं ले गया है। शाम तक घर वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। युवक का रंग गोरा, लंबाई 5 फीट 9 इंच, दुबला पतला व ब्लू कलर का स्वेटर, काला पैंट पहना हुआ है। वहीं घटना के दो दिन बाद गझंडी के जंगल में एक स्थान से युवक का कपड़ा फेंका मिला है, इससे परिवार में कई तरह की आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं और परिवार काफी चिंतित है। थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने बताया की पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं...