मौत मामले में ट्रक चालक पर मामला दर्ज
कोडरमा | थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच में अवैध रूप से ढिबरा ले जा रहे टाटा 407 के सड़क दुर्घटना हो जाने से वाहन में बैठे दो लोगों की हुई मौत को लेकर मृतक चंदन सिंह के पिता बबलू सिंह ने ट्रक संख्या जेएच12जी6399 के चालक पर मामला दर्ज कराया। उल्लेखनीय हो कि शुक्रवार की सुबह कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग छाबड़ा पेट्रोल पंप के समीप ढिबरा लदा टाटा 407 वाहन और उपरोक्त ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण चंदन सिंह व सुभाष यादव की मौत हो गई। मृतक के पिता के आवेदन में डोमचांच थाना कांड संख्या 32/20 भादवी की धारा 279, 304ए, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।