पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम का बदला मिजाज बूंदाबांदी से किसान चिंतित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम बुधवार को एक बार फिर एकाएक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रह रहकर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर दो बजे के बाद सूर्य निकला। मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रह रहकर मौसम के बदलने से खेती बारी में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सबसे अधिक नुकसान सरसों, चना आदि फसलों पर पड़ रहा है। टमाटर को भी नुकसान हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं । तापमान में हल्की गिरावट आने से ठंड भी एक बार फिर ठंड महसूस होने लगी है। बक्से में रखे गर्म कपड़े लोग फिर से इस्तेमाल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...