पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों का काफी दूर तक किया था पीछा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सर्राफा व्यवसायी शैलेश वर्मा ने बताया कि वे पूर्वाह्न दस बजे नित्य की भांति दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान दाे अपराधी में एक उनके पास मौजूद ज्वेलरी रखे बैग को छीनकर पहले से मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे साथी के साथ भाग निकले। उसने भाग रहे एक अपराधी का पैर पकड़ लिया। मगर पर धक्का देकर भागने में सफल रहा। इसके बाद उसने व आसपास के लोगो ने काफी दूर तक उन अपराधियों का पीछा किया। मगर वे रास्ता बदलकर भाग निकले। उसने लूट के संबंध में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज कराया। जिसमें उनके द्वारा लगभग दो लाख के जेवर अपराधियों द्वारा लूट कर भागने की जानकारी दी गई। इधर बैग से बरामद शैलेश कुमार के आधार कार्ड के फोटो कॉपी के आधार पर यहां के पुलिस द्वारा फतेहपुर थाने को इस बावत जानकारी दी गई। जिसके बाद घाटी में मृत दोनों युवकों के अपराधी होने का पता चल सका।
खबरें और भी हैं...