पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरा: छह दिनों से लापता है छात्र मोहम्मद हसनैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | शहर के अंसार नगर वार्ड संख्या-15 के मोहम्मद हकीम के पुत्र मोहम्मद हसनैन पिछले छह दिनों से लापता है। इस संबंध में हकीम ने सदर थाना में अपने पुत्र की गुमशुदगी की आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि हसनैन इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है। वह इंटर का परीक्षा दे रहा था। उसका परीक्षा केंद्र बालक उच्च विद्यालय था। पांच मार्च को वह परीक्षा लिखने घर से निकला था , पर वह वापस घर नहीं लौटा । दो दिनों तक वे अपने पुत्र को खोज खबर लेते रहे । लेकिन उसकी सूचना नहीं मिली। उसके पास मोबाइल भी है। इसका नंबर 8409102741 है। इस नंबर पर फोन नहीं लग रहा है ।
खबरें और भी हैं...