आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चांे का वजन लिया गया
कोडरमा | जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत वजन दिवस मनाया गया। सेविका व पोषण सखी ने आगनबाड़ी केंद्रों में तीन वर्ष से छह वर्ष के बीच आयु वाले बच्चों की वजन व लम्बाई की नापी की। उल्लेखनीय हो कि कुषोषण की जांच के लिए बच्चों की वजन व लंबाई नापी जाती है, ताकि बच्चों में उम्र के अनुसार शारीरिक विकास का पता चल सके। मौके पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। सेविका व पोषण सखी ने बच्चों के अभिभावकों को सही पोषण के प्रति जागरुक किया और सही पोषण करने के तरीके की जानकारी दी।