पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Citizen Forum Delegation Met With Dc For Regular Power Supply

नियमित बिजली आपूर्ति के लिए डीसी से मिला नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागरिक मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त रमेश घोलप से मिलकर नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम एक स्मार पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, सचिव महेश भारती, उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम,सह सचिव अजय झा,साजिद हुसैन लल्लू, अभिषेक सिंह ,मुकेश कुमार सिन्हा शामिल थे। स्मार पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया है कि जिला में पिछले 6 दिनों से बिजली विभाग की मनमानी के कारण आम जनता परेशान है। 24 घंटा में मात्र 6 घंटा बिजली दी जा रही है, जो 6 घंटा के अंतराल में सिर्फ दो-दो घंटा दी जा रही है, जिससे गृहणियों, छात्रों, किसानों, व्यवसायियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वही दूसरी ओर स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है और किसानों के खेतों में गेहूं फसल के लिए अंतिम पानी की जरूरत है। वैसे समय में बिजली नही के बराबर मिल रही है।

खबरें और भी हैं...