पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

29 को गुल्ली पितीज में डीपीएस स्कूल का उद्घाटन करेंगे सीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटखोरी प्रखंड के गुल्ली पितीज में नव निर्मित दिल्ली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन 29 मार्च को होगा । स्कूल का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन करेंगे । स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिल्ली पब्लिक स्कूल पितीज का निरीक्षण किया। मंत्री ने स्कूल के सभी क्लासरूम एवं ऑफिस का निरीक्षण किया एवं उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को कई निर्देश दिया । उन्होंने स्कूल कैंपस में अधिक से अधिक फूल पौधा लगाने का निर्देश दिया। स्कूल के निदेशक रमेश गोप ने बताया कि 29 मार्च को स्कूल के उद्घाटन का समय रखा गया है । सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने की सहमति दी है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित रहेंगे। 29 मार्च को उद्घाटन के बाद एक अप्रैल से कक्षा शुरू हो जाएगा । स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया जारी है । मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निरीक्षण के दौरान स्कूल के डायरेक्टर रमेश गोप , जीतेंद्र चंद्रवंशी, राजेश्वर गोप, राजू दबगर, घनश्याम यादव, अशोक यादव, दिलीप कुमार, गोविंद केसरी, वीरेंद्र दास सहित अन्य कई उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...