बारिश से बढ़ी ठंड, लोगों ने फिर से पहने गर्म कपड़े
न्यूनतम 14 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ
बेमौसम बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं खेती को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जिले में मध्य रात्रि के बाद शुरू हुई बारिश 12 घंटे बाद शनिवार के शाम को थी। इससे यहां का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है। देर शाम तक ठिठुरन जारी रहा। इससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े का सहारा लिया। इधर खेती बाड़ी को काफी नुकसान भी पहुंचा है। रबी फसल और सब्जियों की खेती पर बुरा प्रभाव पड़ा है। प्याज, लहसुन, पत्तेदार हरी सब्जियां, फूलगोभी, पत्तागोभी, आम, सहजन, गेंहू, चना, सरसो के फसल प्रभावित हुए है। दिन भर चले बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूर सहित आम लोग घरो में दुबके रहे। सड़कों पर छोटे बड़े वाहन काफी कम देखे गए। इससे रोजी रोटी भी प्रभावित हुए। स्कूलों में जाने वाले छोटे बच्चे काफी परेशान रहे। कुछ निजी विद्यालयों में परीक्षा के कारण अधिकांश बच्चे छाते के सहारे सेंटर पर पहुंचे और बारिश में भीगते हुए घर वापस आए। इधर लगातार बारिश ने शहर की सूरत ही बिगाड़ दी। जगह-जगह जल जमाव का आलम है। नालियां उफान पर है। नालियों के कचरे सड़कों पर बिखर गए है। इससे चारो ओर बदबू का साग्राज्य स्थापित हो गया है। वहीं बारिश के कारण हमेशा व्यक्त रहने वाले इलाका झंडा चौक पर भी सन्नाटा पसरा रहा।