- Hindi News
- National
- Markacho News Common Illness Like Cough Cold Should Not Be Associated With Corona
खांसी सर्दी जैसी आम बीमारी को कोरोना से नहीं जोड़ा जाना चाहिए
सिमरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम डूमरडीहा निवासी सुरेंद्र साव (35) की जांच के बाद गुरुवार को चिकित्सकों ने उसमें कोराेना बीमारी नहीं होने की पुष्टि की है। चिकित्सकों ने बताया की जांच में नॉर्मल खांसी और सर्दी पाई गई थी, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ्य है। गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में डीडीसी ने बीडीआे शुकेशनी केरकेट्टा व सीआे रामसुमन प्रसाद को खैरोन स्थित सुरेंद्र साव व ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने को कहा।
उन्होंने कहा की खांसी सर्दी जैसे आम बीमारी कोरोना से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बावजूद स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया की समाज के लोग भी सुरेंद्र से दूरी नहीं बनाएं। बुधवार को सुरेंद्र साव के कोरोना वायरस से संक्रमित होने सूचना स्वास्थ विभाग की ओर से टीम गठित कर जांच की गई थी, लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई थी। मौके पर बीडीओ के अलावे सीओ रामसुमन प्रसाद, थाना प्रभारी शिवबालक यादव, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. विपिन कुमार, डा. हरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।