एनटीपीसी में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन, जीएम ने कहा
एनटीपीसी के सेफ्टी पार्क कवच मे चार मार्च से आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (परियोजना) तजिंदर गुप्ता उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा की अनदेखी करने से जीवन भर दुःख देखना पड़ता है। कार्य को करने से पहले कार्य के बारे में सावधानियां जानना जरुरी है। अपने साथियों को संभावित गलतियों के बारे में अवगत कराने से गड़बड़ी की आशंका कम हो जाती है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनटीपीसी, सीआईएसएफ और संविदा कर्मियों ने निबंध, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता तथा महिला कर्मियों के लिए तेज़ चलने आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में एनटीपीसी वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रभात कुमार सिंह, द्वितीय पुरस्कार प्रदीप कुमार और तृतीय पुरस्कार निशांत कुमार तथा सीआईएसएफ वर्ग में प्रथम पुरस्कार पारस चौधरी, द्वितीय पुरस्कार अजय कुमार सिंह व तृतीय पुरस्कार पलास दत्ता वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में जीडीसीएल के चंदन कुमार प्रथम, रामयाद कुमार द्वितीय और संजीव तृतीय रहे। सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता में जसमुद्दीन अंसारी, मेघनाद दास और संजय कुमार ने पुरस्कार जीते, महिला कर्मियों के लिए तेज़ चलने के प्रतियोगिता में सुनीता देवी, सीमा देवी और रुनिया देवी ने पुरस्कार जीते। इस दौरान सभी विजेताओं को बतौर अतिथि गुप्ता ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर सुरक्षा विभाग के कौशिक भौमिक, मीठू भौमिक, प्रिंस कुमार और उपेंद्र पंडित आदि उपस्थित थे।