इचाक से भागे युगल ने इटखोरी थाने में किया आत्मसमर्पण
इटखोरी | हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र से अपने प्रेमी के संग भागी शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी रविवार को इटखोरी थाने में आत्मसमर्पण कर दी है। प्रेमिका हजारीबाग जिले के इचाक नावाडीह गांव के रामेश्वर पासवान की शादीशुदा बेटी दुर्गा देवी है। जबकि उसके प्रेमी इसी गांव के नरेश साव के पुत्र उज्जवल सोनी का नाम शामिल है। वे दोनों प्रेमी-प्रेमिका 15 दिन पहले एक प्लान के तहत अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए थे। जिसके बाद प्रेमिका दुर्गा देवी के पिता रामेश्वर पासवान ने इचाक थाने में शादी का प्रलोभन देकर अपनी बेटी का अपहरण करने संबधित मामला थाना कांड संख्या 46/ 20 के तहत उज्जवल सोनी के विरूद्ध दर्ज कराया गया था। आत्मसमर्पण के बाद थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को इचाक थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दी।