पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टंडवा में बारिश व ओला से फसलें हुई बर्बाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश व ओलावृष्टि के साथ आई तूफान ने किसानों का कमर तोड़ दी। जहां सैकड़ों पक्षियों की जान लिया वहीं सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगे फसल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उपकापानी निवासी किसान अमृत महतो ने बताया कि किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी। लेकिन तूफान के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लाखो रुपये का फसल बर्बाद कर दिया। किसानों ने अपने खेतों में पत्ता गोभी, मटर, प्याज, लहसुन, अरहर, खीरा, चना, पालक साग, लौकी, करेला,मकई, राय, गेहूं,सरसों, सहित अन्य फसल लगाया था। वहीं सिसई , उरदा, कड़मदिरी, किशुनपुर, बृंदा, काबरा आदि गावो में अत्यधिक नुकसान हुआ है। सिसई के रघुवर पांडेय का घर गिर गया जहां उन्हें रहने में भी उपर का छत का के बिना नीचे गीले जमीन में रहना पड़ रहा है।रविकांत पांडेय, संतोष पाण्डेय, सीताराम पांडेय, तिलेश्वर रजक, हेमन्न रजक, राजू रजक, तेजन भुइंया, नागेश्वर पांडेय । इन लोगों का राई, सरसो, गेहूं पूर्ण नष्ट हो गया है सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति देने की मांग किया है।

खबरें और भी हैं...