पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घोरीघाट में सीआरपीएफ ने बांटी पानी की टंकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापपुर प्रखंड के घोरीघाट में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत घोरीघाट सीआरपीएफ कैम्प की ओर से एक शिविर का आयोजित कर ग्रामीणों के बीच पानी टंकी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ जी 190 बटालियन के सहायक कमांडेंट पवन कुमार वासन की देखरेख में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में घोरीघाट पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंद को पानी की टंकी दी गई। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को सहायक कमांडेंट ने कहा कि सरकार आप सबों की जरूरत के अनुसार सामग्री मुहैया करा रही है । इसके तहत ही इस कार्यक्रम में आप सबों को पानी का टंकी दी गई है । इस मौके पर घोरीघाट मुखिया हेब्जूरहमान, एसआई नागेन्द्र मुण्डा, सीआरपीएफ के दर्जनों जवान व ग्रामीण शामिल थे ।

ग्रामीणों को पानी टंकी का वितरण करते सीआरपीएफ के जवान ।
खबरें और भी हैं...