पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूर नेता चंदन तिवारी के पिता पर जानलेवा हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पत्थलगडा | कोयलांचल पिपरवार व बचरा के चर्चित मजदूर नेता और पत्थलगड़ा के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी के पिता रघुवीर तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। ग्राम दुम्बी स्थित आवास में एक युवक तलवार लेकर घुसा और मारपीट की। साथ ही घर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। मजदूर नेता रघुवीर तिवारी के साथ मारपीट किया व उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवक के हमला करने पर परिजनों ने शोर मचाया तब आसपास के लोग पहुंचे और हमलावर को दबोच कर पकड़ा। इस बीच हमलावर ने अन्य लोगों पर भी वार किया। हमलावर मेन गेट खोलकर घर में घुसा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के अंदर रघुवीर तिवारी की प|ी खाना बना रही थी। हमलावर ने खाना को फेंक दिया व अन्य खाद्य सामग्री बिखेर दिया। परिजनों ने हल्ला किया तो आसपास के लोग जुटे और हमलावर को पकड़ कर बांध दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रघुवीर तिवारी ने बताया कि उनके पुत्र दिवंगत चंदन तिवारी की हत्या वर्ष 2018 में कर दी गई थी। इन दिनों केस उठाने के लिए चंदन के हत्यारे लगातार धमकी दे रहे हैं। जो भी गवाही दे रहे हैं उनको हड़का रहे हैं। उन्हें शक है कि उनके बेटे के हत्या के आरोपी पिंटू सिंह और मुसाफिर राणा के द्वारा उन्हें केस हटाने के उद्देश्य हमला करवाया गया है। पुलिस जानकारी मिलते ही रघुबीर तिवारी के आवास पहुंचकर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से तलवार भी बरामद की है। युवक एक जेसीबी का ड्राइवर बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलावर युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अन्य वरीय पदाधिकारी पत्थलगडा पहुंच कर मामले का छानबीन कर रहे हैं। रघुवीर तिवारी ने कार्रवाई के लिए थाना में आवेदन दिया है।
खबरें और भी हैं...