जहर खाने से युवक की मौत, पत्नी पर शक
कोडरमा | थानान्तर्गत चुटियारो गांव निवासी सुनिल राम(30) की बुधवार अहले सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम में युवक के मौत का कारण जहर खाना बताया गया है। इस संबंध में मृतक के भाई भोला राम के द्वारा प|ी पर शक जताया गया है। साथ ही थाने में आवेदन दिया गया है। भोला राम ने बताया कि मंगलवार को उनका भाई होली खेलकर 8 बजे घर पहुंचा था। जहां रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कै-दस्त को लेकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उसके भाई का प|ी के साथ काफी वर्षों से विवाद चल रहा था। इसे लेकर उसकी प|ी पिछले कई वर्षों से अपने मायके चतरा में रह रही थी। दो दिन पहले ही वह अचानक अपने ससुराल किसी एक अन्य साथी के साथ पहुंची थी। वहीं बुधवार को मृतक के ससुर भी यहां पहुंचे और दोनों बच्चों को लेकर चले गए। उन्होंने थाना प्रभारी से जांच कराने की बात कही है।