- Hindi News
- National
- Pratapur News Demand Letter Submitted To The Minister Gathering On Behalf Of Single Women Empowerment Organization
एकल नारी सशक्ति संगठन की ओर से सभा, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सभा आयोजित किया। सभा की अध्यक्षता प्रतापपुर पंचायत की मुखिया रीना देवी ने किया जबकि संचालन एकल नारी सशक्ति संगठन के निदेशिका डाॅ. बिन्नी ने किया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नारी अब अबला नही सबला है।अब महिला आधी आबादी की हकदार है। समाज में महिला एवं पुरुषों के बीच अभी भी असमानता पर कड़ा प्रहार करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला अब । मौके पर एकल नारी सशक्ति संगठन के मुख्य कार्यपालक डॉ. विश्वनाथ आजाद,एकल नारी सशक्ति संगठन के प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया, लीलावती ,सुलेखा देवी, विकी, निर्मला देवी एवं सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे।