पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simariya News Deputy Commissioner Listened To Problems Of Villagers Assured Settlement

उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, निपटारे का दिया आश्वासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमरिया |प्रखंड के सेरनदाग पंचायत सचिवालय में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में कई मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं को निराकरण करने की बात कही। विभिन्न विभागों द्वारा शिकायत निवारण के लिए स्टाल लगाए गये थे। इसमें स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कौशल विकास, विद्युत प्रमंडल, आपूर्ति समेत अन्य विभागों के स्टॉल शामिल था।उक्त सभी विभागों में लोगों ने अपने-अपने समस्याओं के लिए आवेदन दिया। इसके बाद उपायुक्त ने सभी स्टाल का एक-एक कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त समस्याओं एवं आवेदन को प्राथमिकता देते हुए सभी का त्वरित निराकरण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया।कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीण भी पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखा।इसमे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, नियमित राशन लेने की समस्याएं, स्वास्थ्य, बिजली, ज़मीन, सड़क समेत अन्य समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त ने पदाधिकारियों के सहयोग से सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया।
खबरें और भी हैं...