दीबौर : विवाद में भाई ने दांत से काटा कान
कोडरमा | थानान्तर्गत दीबौर में होली के मौके पर मंगलवार को दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई का कान काट दिया। इस संबंध में गांव निवासी विशेश्वर सिंह ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई दामोदर सिंह पर मारपीट करने व कान काट लिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि होली के दिन उसका भाई दामोदर सिंह घर पहुंचकर नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही उसे जमीन पर पटककर दांत से उसका कान काट दिया। घायल अवस्था में वह सदर अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। थाने में वह प्रमाण के तौर पर कटे कान को भी ले कर पहुंचा था।