पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Educational Certificate Fake Demand For Suspension Of Np Ee

शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी, नप ईई को निलंबित करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुमरी तिलैया निवासी विमल मोदी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य सचिव को पत्र लिखकर नगर पर्षद झुमरी तिलैया के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव को अविलंब निलंबित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सूचना अधिकार के तहत विभाग से उपलब्ध कागजातों से स्पष्ट है कि कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव की नियुक्ति व प्रोन्नति अवैध है और उनके द्वारा दिए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाली हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी। शिकायत के आलोक में विभाग स्तर से उपायुक्त गिरिडीह को जांच के लिए गत 8 जनवरी 2020 को जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी और पुन: 4 फरवरी 2020 व 27 फरवरी 2020 को जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी, लेकिन नप के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव अपनी राजनीतिक पहुंच व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए अभी तक जांच शुरू नहीं होने दी है।

उन्होंने कहा कि नप के कार्यपालक पदाधिकारी यादव के बारे में नगर पर्षद झुमरी तिलैया के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद व पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह और अनवारूल हक के अलावा झामुमो, कांग्रेस, भाजपा व सूचना अधिकार मंच सहित अन्य लोगों द्वारा भी उनके भ्रष्टाचार के मामलों को लिखते हुए निलंबित कर जांच कराने की मांग की गई थी। मोदी ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर नप के कार्यपालक पदाधिकारी यादव के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो उच्च न्यायालय में यह मामला ले जाने को विवश होंगे।

खबरें और भी हैं...