- Hindi News
- National
- Kodarma News Essay Competition Organized On International Women39s Day At Grizzly Bed College
ग्रिजली बीएड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रिजली बीएड कॉलेज परिसर में महिला प्रकोष्ठ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लैंगिक असमानता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी व बीएड और डीएलएड सत्र 2018-20 के प्रशिक्षु मौजूद थे। वहीं निबंध लेखन के बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो. सीएन झा ने लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को प्रो. डाॅ. चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो. मोहित, प्रो. रजनीबाला आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ
प्रभारी प्रो. मृदुला भगत की देखरेख में संपन्न हुई।