पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Markacho News Fake Clearance Without Making Work In The Construction Of Sports Ground In Mahuatand

महुआटांड में खेल मैदान निर्माण में बिना कार्य कराए फर्जी निकासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनरेगा राशि का किया गबन

प्रखंड के सिमरिया पंचायत के महुआटांड में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य में जालसाजी करते हुए सरकारी राशि गबन करने के मामले में बीपीओ मनरेगा रामशरण कुमार ने थाने में आवेदन देकर मुखिया किरण देवी, पंचायत सचिव खुर्शीद मिया रोजगार सेवक, गोपाल राणा व मनरेगा मेठ कुमारी गुड़िया देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उल्लेखनीय हो की डीडीसी के आदेश के आलोक मे बीडीओ सुश्री केरकेट्टा ने बीपीओ रामशरण कुमार को पत्र लिख कर उक्त लोगों पर 24 घंटे अंदर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। उल्लेखनीय हो की सिमरिया पंचायत के महुआटांड में विद्यालय के उत्तर की तरफ खेल मैदान के निर्माण योजना में बिना कार्य कराए फर्जी निकासी के मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व उपायुक्त को आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि योजना स्थल पर बिना काम कराए सरकारी राशि का बंदरबांट कर ली गई है। आवेदन में कहा गया था कि पंचायत के महुआटांड़ स्थित विद्यालय के उतर दिशा में खेल मैदान निर्माण के नाम पर योजना के कुल प्राक्कलित राशि 123000 के विरुद्ध 46800/- की निकासी कर ली गई है। आवेदन में यह भी कहा गया था कि इस सबंध में मुखिया किरण देवी से पूछने पर बताया कि योजना रद्द हो गया है। जबकि राशि के निकासी में कुल बारह जाब कार्डधारी मजदूरों के जाब कार्ड को उपयोग में लाया गया था। आवेदन की प्रतिलिपि पंचायती राज पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त व बीडीओ को भी दी गई थी।

खबरें और भी हैं...