पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री जख्मी हो गए। इसमें पिता गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है सदर थाना क्षेत्र के गोढाई खाप निवासी सुमन गंझू बाइक से अपनी सात वर्षीय पुत्री मुनिका कुमारी के साथ अपनी बहन से मिलने उनके ससुराल सरहचिया गांव गए थे। अपनी बहन से मिलकर वे अपनी पुत्री के साथ अपना गांव लौट रहा था। इसी दौरान लमटा पंचायत भवन के पास एक टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस घटना में सुमन गंझू को पैर और सर में गंभीर चोट आई है। जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों में बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। सुमन का पैर टूटकर दो भाग में बंट गया है। उसकी पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...